eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Lata Shabd Roop Sanskrit mein : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद लता का शब्द रूप संस्कृत में

Lata Shabd Roop Sanskrit mein : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद लता का शब्द रूप संस्कृत में



जैसा कि आप जानते हैं शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Lata Shabd Roop एक है, जोकि आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद का उदाहरण है। इस ब्लॉग में आप शब्द रूप क्या होता है, Lata Shabd Roop Sanskrit mein और आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में जानेंगें।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापद क्या होता है?

लता आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग स्त्रीलिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में आ की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – लता, भिक्षा, निशा, जरा, बाला, धरा, राधा, सीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, क्रीडा, कला, कविता, क्षमा, कोकिला, कोयल, कृपा, गायिका, गीता, गोपिका, चटका, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, दुर्गा, रमा, दशा, नर्मदा, नायिका, नौका, पत्रिका, अजा, पुस्तिका, बाला, बालिका, भाषा, माया, महिला, यमुना, यात्रा, राधा आदि।

लता शब्द रूप संस्कृत में (Lata Shabd Roop Sanskrit mein)

Lata Shabd Roop (लता शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “लता” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्ति  एकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा  लता लतेलताः
द्वितीया  लताम् लतेलताः 
तृतीया  लतया लताभ्याम् लताभि: 
चतुर्थी  लतायै लताभ्याम् लताभ्यः
पंचमी  लतायाःलताभ्याम् लताभ्यः
षष्ठी  लतायाः लतयो:लतानाम् 
सप्तमी  लतायाम् लतयो:लतासु 
सम्बोधनहे लते!हे लते!हे लताः!
lata Shabd Roop

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप
गज का शब्द रूपदेव का शब्द रूप
सुर शब्द रूपअश्व शब्द रूप
दिवस शब्द रूपमनुष्य शब्द रूप
चंद्र शब्द रूपकर शब्द रूप
छात्र शब्द रूपजनक शब्द रूप
इंद्र के शब्द रूपव्याघ्र शब्द रूप
पाद शब्द रूपतड़ाग शब्द रूप
वानर शब्द रूपगणेश शब्द रूप
शेर शब्द रूपसिंह शब्द रूप
नृप शब्द रूपमयूर शब्द रूप
खग शब्द रूपईश्वर शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Lata Shabd Roop समझ आए होंगे। शब्द रूप के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *