eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Ram Shabd Roop : जानिए राम के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य और याद करने की ट्रिक

Ram Shabd Roop : जानिए राम के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य और याद करने की ट्रिक


ram shabd roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Ram Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Ram Shabd Roop Sanskrit mein, राम शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, राम का प्रयोग करके बनाये वाक्य, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

राम शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।

राम शब्द रूप संस्कृत में (Ram Shabd Roop Sanskrit mein)

Ram Shabd Roop (राम शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “राम” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमारामःरामौरामाः
द्वितीयारामम्रामौरामान्
तृतीयारामेणरामाभ्याम्रामैः
चतुर्थीरामायरामाभ्याम्रामेभ्यः
पंचमीरामात्रामाभ्याम्रामेभ्यः
षष्‍ठीरामस्यरामयोःरामानाम्
सप्‍तमीरामेरामयोःरामेषु
सम्बोधनहे राम!हे रामौ!हे रामाः!
ram shabd roop

Ram Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Ram Shabd Roop (राम शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “राम” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह राम शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमारामः (राम, राम ने)रामौ (दो रामों, दो रामों ने)रामाः (अनेक रामों, अनेक रामों ने)
द्वितीयारामम् (राम को)रामौ (दो रामों को)रामान् (अनेक रामों को)
तृतीयारामेण (राम से, राम के द्वारा)रामाभ्याम् (दो रामों से, दो रामों के द्वारा)रामैः (अनेक रामों से, अनेक रामों के द्वारा)
चतुर्थीरामाय (राम को, राम के लिए)रामाभ्याम् (दो रामों को, दो रामों के लिए)रामेभ्यः (अनेक रामों को, अनेक रामों के लिए)
पंचमीरामात्/रामाद् (राम से)रामाभ्याम् (दो रामों से)रामेभ्यः (अनेक रामों से)
षष्‍ठीरामस्य (राम का, राम के, राम की)रामयोः (दो रामों का, दो रामों के, दो रामों की)रामानाम् (अनेक रामों का, अनेक रामों के, अनेक रामों की)
सप्‍तमीरामे (राम में, राम पर)रामयोः (दो रामों में, दो रामों पर)रामेषु (अनेक रामों में, अनेक रामों पर)
सम्बोधनहे राम! (हे राम!)हे रामौ! (हे दो रामों!)हे रामाः! (हे अनेक रामों!)
Ram shabd roop in hindi

राम शब्द याद करने की ट्रिक

राम शब्द रूप को या किसी भी राम शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेनभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे राम!हे रामौ!हे रामाः!

राम शब्द रूप कैसे याद करें?

राम शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Ram Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

राम शब्द से बनने वाले वाक्य संस्कृत और हिंदी में

राम शब्द से बनने वाले कुछ वाक्य संस्कृत में हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिए गए हैं –

हिंदी मेंसंस्कृत में
राम पढ़ता है।रामः पठति।
राम जाता है।रामः गच्छति।
राम लिखता है।रामः लिखति।
राम पढ़ते हैं।रामाः पठन्ति।
राम जाते हैं।रामाः गच्छन्ति।
राम लिखते हैं।रामाः लिखन्ति।
एक राम विद्यालय जाता है।एकः रामः विद्यालये गच्छति।
कई राम विद्यालय जाते हैं।बहवः रामाः विद्यालये गच्छन्ति।

उम्मीद है आप सभी को Ram Shabd Roop समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *