शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Brahman Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Brahman Shabd Roop Sanskrit mein, ब्राह्मण शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, ब्राह्मण का प्रयोग करके बनाये वाक्य, याद करने के लिए ट्रिक आदि।
शब्द रूप क्या है?
शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।
अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?
ब्राह्मण शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।
ब्राह्मण शब्द रूप संस्कृत में (Brahman Shabd Roop Sanskrit mein)
Brahman Shabd Roop (ब्राह्मण शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “ब्राह्मण” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | ब्राह्मणः | ब्राह्मणौ | ब्राह्मणाः |
द्वितीया | ब्राह्मणम् | ब्राह्मणौ | ब्राह्मणान् |
तृतीया | ब्राह्मणेन | ब्राह्मणाभ्याम् | ब्राह्मणैः |
चतुर्थी | ब्राह्मणाय | ब्राह्मणाभ्याम् | ब्राह्मणेभ्यः |
पंचमी | ब्राह्मणात् | ब्राह्मणाभ्याम् | ब्राह्मणेभ्यः |
षष्ठी | ब्राह्मणस्य | ब्राह्मणयोः | ब्राह्मणानाम् |
सप्तमी | ब्राह्मणे | ब्राह्मणयोः | ब्राह्मणेषु |
सम्बोधन | हे ब्राह्मण! | हे ब्राह्मणौ! | हे ब्राह्मणाः! |
Brahman Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ
संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Brahman Shabd Roop (ब्राह्मण शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “ब्राह्मण” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह ब्राह्मण शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | ब्राह्मणः (ब्राह्मण, ब्राह्मण ने) | ब्राह्मणौ (दो ब्राह्मणों, दो ब्राह्मणों ने) | ब्राह्मणाः (अनेक ब्राह्मणों, अनेक ब्राह्मणों ने) |
द्वितीया | ब्राह्मणम् (ब्राह्मण को) | ब्राह्मणौ (दो ब्राह्मणों को) | ब्राह्मणान् (अनेक ब्राह्मणों को) |
तृतीया | ब्राह्मणेन (ब्राह्मण से, ब्राह्मण के द्वारा) | ब्राह्मणाभ्याम् (दो ब्राह्मणों से, दो ब्राह्मणों के द्वारा) | ब्राह्मणैः (अनेक ब्राह्मणों से, अनेक ब्राह्मणों के द्वारा) |
चतुर्थी | ब्राह्मणाय (ब्राह्मण को, ब्राह्मण के लिए) | ब्राह्मणाभ्याम् (दो ब्राह्मणों को, दो ब्राह्मणों के लिए) | ब्राह्मणेभ्यः (अनेक ब्राह्मणों को, अनेक ब्राह्मणों के लिए) |
पंचमी | ब्राह्मणात्/ब्राह्मणाद् (ब्राह्मण से) | ब्राह्मणाभ्याम् (दो ब्राह्मणों से) | ब्राह्मणेभ्यः (अनेक ब्राह्मणों से) |
षष्ठी | ब्राह्मणस्य (ब्राह्मण का, ब्राह्मण के, ब्राह्मण की) | ब्राह्मणयोः (दो ब्राह्मणों का, दो ब्राह्मणों के, दो ब्राह्मणों की) | ब्राह्मणानाम् (अनेक ब्राह्मणों का, अनेक ब्राह्मणों के, अनेक ब्राह्मणों की) |
सप्तमी | ब्राह्मणे (ब्राह्मण में, ब्राह्मण पर) | ब्राह्मणयोः (दो ब्राह्मणों में, दो ब्राह्मणों पर) | ब्राह्मणेषु (अनेक ब्राह्मणों में, अनेक ब्राह्मणों पर) |
सम्बोधन | हे ब्राह्मण! (हे ब्राह्मण!) | हे ब्राह्मणौ! (हे दो ब्राह्मणों!) | हे ब्राह्मणाः! (हे अनेक ब्राह्मणों!) |
ब्राह्मण शब्द याद करने की ट्रिक
ब्राह्मण शब्द रूप को या किसी भी ब्राह्मण शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।
विभक्ति | एकवचन | द्विवचन | बहुवचन |
प्रथमा | : | औ | आः |
द्वितीया | म् | औ | आन् |
तृतीया | येन | भ्याम् | ऐः |
चतुर्थी | आय | भ्याम् | एभ्यः |
पंचमी | आत् | भ्याम् | एभ्यः |
षष्ठी | स्य | योः | आनाम् |
सप्तमी | े | योः | एषु |
सम्बोधन | हे ब्राह्मण! | हे ब्राह्मणौ! | हे ब्राह्मणाः! |
ब्राह्मण शब्द रूप कैसे याद करें?
ब्राह्मण शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
- चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
- नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
- अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
- ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Brahman Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।
ब्राह्मण शब्द से बनने वाले वाक्य संस्कृत और हिंदी में
ब्राह्मण शब्द से बनने वाले कुछ वाक्य संस्कृत में हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिए गए हैं –
हिंदी में | संस्कृत में |
ब्राह्मण पढ़ता है। | ब्राह्मणः पठति। |
ब्राह्मण जाता है। | ब्राह्मणः गच्छति। |
ब्राह्मण लिखता है। | ब्राह्मणः लिखति। |
ब्राह्मण पढ़ते हैं। | ब्राह्मणाः पठन्ति। |
ब्राह्मण जाते हैं। | ब्राह्मणाः गच्छन्ति। |
ब्राह्मण लिखते हैं। | ब्राह्मणाः लिखन्ति। |
उम्मीद है आप सभी को Brahman Shabd Roop समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।