eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Vyaghra Shabd Roop : जानिए व्याघ्र के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक

Vyaghra Shabd Roop : जानिए व्याघ्र के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक


Vyaghra Shabd Roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Vyaghra Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Vyaghra Shabd Roop Sanskrit mein, व्याघ्र शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

व्याघ्र शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, बालक, भक्त, व्याघ्र, क्षत्रिय, शूद्र, वृक्ष, सूर्य आदि।

व्याघ्र शब्द रूप संस्कृत में (Vyaghra Shabd Roop Sanskrit mein)

Vyaghra Shabd Roop (व्याघ्र शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “व्याघ्र” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाव्याघ्रःव्याघ्रौव्याघ्राः
द्वितीयाव्याघ्रम्व्याघ्रौव्याघ्रान्
तृतीयाव्याघ्रेणव्याघ्राभ्याम्व्याघ्रैः
चतुर्थीव्याघ्रायव्याघ्राभ्याम्व्याघ्रेभ्यः
पंचमीव्याघ्रात्व्याघ्राभ्याम्व्याघ्रेभ्यः
षष्‍ठीव्याघ्रस्यव्याघ्रयोःव्याघ्रानाम्
सप्‍तमीव्याघ्रेव्याघ्रयोःव्याघ्रेषु
सम्बोधनहे व्याघ्र!हे व्याघ्रौ!हे व्याघ्राः!
Vyaghra Shabd Roop

Vyaghra Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Vyaghra Shabd Roop (व्याघ्र शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “व्याघ्र” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह व्याघ्र शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाव्याघ्रः (व्याघ्र, व्याघ्र ने)व्याघ्रौ (दो व्याघ्रों, दो व्याघ्रों ने)व्याघ्राः (अनेक व्याघ्रों, अनेक व्याघ्रों ने)
द्वितीयाव्याघ्रम् (व्याघ्र को)व्याघ्रौ (दो व्याघ्रों को)व्याघ्रान् (अनेक व्याघ्रों को)
तृतीयाव्याघ्रेण (व्याघ्र से, व्याघ्र के द्वारा)व्याघ्राभ्याम् (दो व्याघ्रों से, दो व्याघ्रों के द्वारा)व्याघ्रैः (अनेक व्याघ्रों से, अनेक व्याघ्रों के द्वारा)
चतुर्थीव्याघ्राय (व्याघ्र को, व्याघ्र के लिए)व्याघ्राभ्याम् (दो व्याघ्रों को, दो व्याघ्रों के लिए)व्याघ्रेभ्यः (अनेक व्याघ्रों को, अनेक व्याघ्रों के लिए)
पंचमीव्याघ्रात्/व्याघ्राद् (व्याघ्र से)व्याघ्राभ्याम् (दो व्याघ्रों से)व्याघ्रेभ्यः (अनेक व्याघ्रों से)
षष्‍ठीव्याघ्रस्य (व्याघ्र का, व्याघ्र के, व्याघ्र की)व्याघ्रयोः (दो व्याघ्रों का, दो व्याघ्रों के, दो व्याघ्रों की)व्याघ्रानाम् (अनेक व्याघ्रों का, अनेक व्याघ्रों के, अनेक व्याघ्रों की)
सप्‍तमीव्याघ्रे (व्याघ्र में, व्याघ्र पर)व्याघ्रयोः (दो व्याघ्रों में, दो व्याघ्रों पर)व्याघ्रेषु (अनेक व्याघ्रों में, अनेक व्याघ्रों पर)
सम्बोधनहे व्याघ्र! (हे व्याघ्र!)हे व्याघ्रौ! (हे दो व्याघ्रों!)हे व्याघ्राः! (हे अनेक व्याघ्रों!)

व्याघ्र शब्द याद करने की ट्रिक

व्याघ्र शब्द रूप को या किसी भी व्याघ्र शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेन/येणभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे व्याघ्र!हे व्याघ्रौ!हे व्याघ्राः!

व्याघ्र शब्द रूप कैसे याद करें?

व्याघ्र शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Vyaghra Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप
गज का शब्द रूपदेव का शब्द रूप
सुर शब्द रूपअश्व शब्द रूप
दिवस शब्द रूपमनुष्य शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Vyaghra Shabd Roop समझ आए होंगे। शब्द रूप के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *