eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Ashv Shabd Roop : जानिए अश्व के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक

Ashv Shabd Roop : जानिए अश्व के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक


Ashv shabd roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Ashv Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Ashv Shabd Roop Sanskrit mein, अश्व शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

अश्व शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।

अश्व शब्द रूप संस्कृत में (Ashv Shabd Roop Sanskrit mein)

Ashv Shabd Roop (अश्व शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “अश्व” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाअश्वःअश्वौअश्वाः
द्वितीयाअश्वम्अश्वौअश्वान्
तृतीयाअश्वेनअश्वाभ्याम्अश्वैः
चतुर्थीअश्वायअश्वाभ्याम्अश्वेभ्यः
पंचमीअश्वात्अश्वाभ्याम्अश्वेभ्यः
षष्‍ठीअश्वस्यअश्वयोःअश्वानाम्
सप्‍तमीअश्वेअश्वयोःअश्वेषु
सम्बोधनहे अश्व!हे अश्वौ!हे अश्वाः!
Ashv Shabd Roop

Ashv Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Ashv Shabd Roop (अश्व शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “अश्व” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह अश्व शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाअश्वः (अश्व, अश्व ने)अश्वौ (दो अश्वों, दो अश्वों ने)अश्वाः (अनेक अश्वों, अनेक अश्वों ने)
द्वितीयाअश्वम् (अश्व को)अश्वौ (दो अश्वों को)अश्वान् (अनेक अश्वों को)
तृतीयाअश्वेन (अश्व से, अश्व के द्वारा)अश्वाभ्याम् (दो अश्वों से, दो अश्वों के द्वारा)अश्वैः (अनेक अश्वों से, अनेक अश्वों के द्वारा)
चतुर्थीअश्वाय (अश्व को, अश्व के लिए)अश्वाभ्याम् (दो अश्वों को, दो अश्वों के लिए)अश्वेभ्यः (अनेक अश्वों को, अनेक अश्वों के लिए)
पंचमीअश्वात्/अश्वाद् (अश्व से)अश्वाभ्याम् (दो अश्वों से)अश्वेभ्यः (अनेक अश्वों से)
षष्‍ठीअश्वस्य (अश्व का, अश्व के, अश्व की)अश्वयोः (दो अश्वों का, दो अश्वों के, दो अश्वों की)अश्वानाम् (अनेक अश्वों का, अनेक अश्वों के, अनेक अश्वों की)
सप्‍तमीअश्वे (अश्व में, अश्व पर)अश्वयोः (दो अश्वों में, दो अश्वों पर)अश्वेषु (अनेक अश्वों में, अनेक अश्वों पर)
सम्बोधनहे अश्व! (हे अश्व!)हे अश्वौ! (हे दो अश्वों!)हे अश्वाः! (हे अनेक अश्वों!)

अश्व शब्द याद करने की ट्रिक

अश्व शब्द रूप को या किसी भी अश्व शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेन/येणभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे अश्व!हे अश्वौ!हे अश्वाः!

अश्व शब्द रूप कैसे याद करें?

अश्व शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Ashv Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

अश्व शब्द से बनने वाले वाक्य संस्कृत और हिंदी में

हिंदी में वाक्यसंस्कृत अनुवाद
एक अश्व दौड़ रहा है।एकः अश्वः धावति।
दो अश्व दौड़ रहे हैं।द्वौ अश्वौ धावन्ति।
एक अश्व मैदान में दौड़ेगा।अश्वः क्षेत्रे धाविष्यति।
अश्व चना खाता है।अश्वः ग्रामं खादति।
मुझे अश्व अच्छे लगते हैं।अश्वाः मम रोचन्ते।

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप
गज का शब्द रूपदेव का शब्द रूप
सुर शब्द रूपअश्व शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Ashv Shabd Roop समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *