eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Manav Shabd Roop : जानिए मानव के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य और याद करने की ट्रिक

Manav Shabd Roop : जानिए मानव के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य और याद करने की ट्रिक


manav shabd roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Manav Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Manav Shabd Roop Sanskrit mein, मानव शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, मानव का प्रयोग करके बनाये वाक्य, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

मानव शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।

मानव शब्द रूप संस्कृत में (Manav Shabd Roop Sanskrit mein)

Manav Shabd Roop (मानव शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “मानव” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमामानवःमानवौमानवाः
द्वितीयामानवम्मानवौमानवान्
तृतीयामानवेनमानवाभ्याम्मानवैः
चतुर्थीमानवायमानवाभ्याम्मानवेभ्यः
पंचमीमानवात्मानवाभ्याम्मानवेभ्यः
षष्‍ठीमानवस्यमानवयोःमानवानाम्
सप्‍तमीमानवेमानवयोःमानवेषु
सम्बोधनहे मानव!हे मानवौ!हे मानवाः!
Manav shabd roop

Manav Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Manav Shabd Roop (मानव शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “मानव” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह मानव शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमामानवः (मानव, मानव ने)मानवौ (दो मानवों, दो मानवों ने)मानवाः (अनेक मानवों, अनेक मानवों ने)
द्वितीयामानवम् (मानव को)मानवौ (दो मानवों को)मानवान् (अनेक मानवों को)
तृतीयामानवेन (मानव से, मानव के द्वारा)मानवाभ्याम् (दो मानवों से, दो मानवों के द्वारा)मानवैः (अनेक मानवों से, अनेक मानवों के द्वारा)
चतुर्थीमानवाय (मानव को, मानव के लिए)मानवाभ्याम् (दो मानवों को, दो मानवों के लिए)मानवेभ्यः (अनेक मानवों को, अनेक मानवों के लिए)
पंचमीमानवात्/मानवाद् (मानव से)मानवाभ्याम् (दो मानवों से)मानवेभ्यः (अनेक मानवों से)
षष्‍ठीमानवस्य (मानव का, मानव के, मानव की)मानवयोः (दो मानवों का, दो मानवों के, दो मानवों की)मानवानाम् (अनेक मानवों का, अनेक मानवों के, अनेक मानवों की)
सप्‍तमीमानवे (मानव में, मानव पर)मानवयोः (दो मानवों में, दो मानवों पर)मानवेषु (अनेक मानवों में, अनेक मानवों पर)
सम्बोधनहे मानव! (हे मानव!)हे मानवौ! (हे दो मानवों!)हे मानवाः! (हे अनेक मानवों!)

मानव शब्द याद करने की ट्रिक

मानव शब्द रूप को या किसी भी मानव शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेनभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे मानव!हे मानवौ!हे मानवाः!

मानव शब्द रूप कैसे याद करें?

मानव शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Manav Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

मानव शब्द से बनने वाले वाक्य संस्कृत और हिंदी में

मानव शब्द से बनने वाले कुछ वाक्य संस्कृत में हिंदी अर्थ के साथ नीचे दिए गए हैं –

हिंदी मेंसंस्कृत में
मानव पढ़ता है।मानवः पठति।
मानव जाता है।मानवः गच्छति।
मानव लिखता है।मानवः लिखति।
मानव पढ़ते हैं।मानवाः पठन्ति।
मानव जाते हैं।मानवाः गच्छन्ति।
मानव लिखते हैं।मानवाः लिखन्ति।
एक मानव विद्यालय जाता है।एकः मानवः विद्यालये गच्छति।
कई मानव विद्यालय जाते हैं।बहवः मानवाः विद्यालये गच्छन्ति।

उम्मीद है आप सभी को Manav Shabd Roop समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *