eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Vriksha Shabd Roop : जानिए वृक्ष के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य में प्रयोग और याद करने की ट्रिक

Vriksha Shabd Roop : जानिए वृक्ष के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य में प्रयोग और याद करने की ट्रिक


Vriksh shabd roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Vriksha Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Vriksha Shabd Roop Sanskrit mein, वृक्ष शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वृक्ष का प्रयोग करके बनाये वाक्य, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

वृक्ष शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।

वृक्ष शब्द रूप संस्कृत में (Vriksha Shabd Roop Sanskrit mein)

Vriksha Shabd Roop (वृक्ष शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “वृक्ष” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमावृक्षःवृक्षौवृक्षाः
द्वितीयावृक्षम्वृक्षौवृक्षान्
तृतीयावृक्षेनवृक्षाभ्याम्वृक्षैः
चतुर्थीवृक्षायवृक्षाभ्याम्वृक्षेभ्यः
पंचमीवृक्षात्वृक्षाभ्याम्वृक्षेभ्यः
षष्‍ठीवृक्षस्यवृक्षयोःवृक्षानाम्
सप्‍तमीवृक्षेवृक्षयोःवृक्षेषु
सम्बोधनहे वृक्ष!हे वृक्षौ!हे वृक्षाः!
Vriksha Shabd Roop

Vriksha Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Vriksha Shabd Roop (वृक्ष शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “वृक्ष” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह वृक्ष शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमावृक्षः (वृक्ष, वृक्ष ने)वृक्षौ (दो वृक्षों, दो वृक्षों ने)वृक्षाः (अनेक वृक्षों, अनेक वृक्षों ने)
द्वितीयावृक्षम् (वृक्ष को)वृक्षौ (दो वृक्षों को)वृक्षान् (अनेक वृक्षों को)
तृतीयावृक्षेन (वृक्ष से, वृक्ष के द्वारा)वृक्षाभ्याम् (दो वृक्षों से, दो वृक्षों के द्वारा)वृक्षैः (अनेक वृक्षों से, अनेक वृक्षों के द्वारा)
चतुर्थीवृक्षाय (वृक्ष को, वृक्ष के लिए)वृक्षाभ्याम् (दो वृक्षों को, दो वृक्षों के लिए)वृक्षेभ्यः (अनेक वृक्षों को, अनेक वृक्षों के लिए)
पंचमीवृक्षात्/वृक्षाद् (वृक्ष से)वृक्षाभ्याम् (दो वृक्षों से)वृक्षेभ्यः (अनेक वृक्षों से)
षष्‍ठीवृक्षस्य (वृक्ष का, वृक्ष के, वृक्ष की)वृक्षयोः (दो वृक्षों का, दो वृक्षों के, दो वृक्षों की)वृक्षानाम् (अनेक वृक्षों का, अनेक वृक्षों के, अनेक वृक्षों की)
सप्‍तमीवृक्षे (वृक्ष में, वृक्ष पर)वृक्षयोः (दो वृक्षों में, दो वृक्षों पर)वृक्षेषु (अनेक वृक्षों में, अनेक वृक्षों पर)
सम्बोधनहे वृक्ष! (हे वृक्ष!)हे वृक्षौ! (हे दो वृक्षों!)हे वृक्षाः! (हे अनेक वृक्षों!)

वृक्ष शब्द याद करने की ट्रिक

वृक्ष शब्द रूप को या किसी भी वृक्ष शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेनभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे वृक्ष!हे वृक्षौ!हे वृक्षाः!

वृक्ष शब्द रूप कैसे याद करें?

वृक्ष शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Vriksha Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Vriksha Shabd Roop समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *