eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Chhatra Shabd Roop : जानिए छात्र के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य में प्रयोग, याद करने की ट्रिक

Chhatra Shabd Roop : जानिए छात्र के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य में प्रयोग, याद करने की ट्रिक


Chhatra Shabd Roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Chhatra Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Chhatra Shabd Roop Sanskrit mein, छात्र शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, वाक्य में प्रयोग और याद करने के लिए ट्रिक।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

छात्र शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।

छात्र शब्द रूप संस्कृत में (Chhatra Shabd Roop Sanskrit mein)

Chhatra Shabd Roop (छात्र शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “छात्र” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाछात्रःछात्रौछात्राः
द्वितीयाछात्रम्छात्रौछात्रान्
तृतीयाछात्रेनछात्राभ्याम्छात्रैः
चतुर्थीछात्रायछात्राभ्याम्छात्रेभ्यः
पंचमीछात्रात्छात्राभ्याम्छात्रेभ्यः
षष्‍ठीछात्रस्यछात्रयोःछात्रानाम्
सप्‍तमीछात्रेछात्रयोःछात्रेषु
सम्बोधनहे छात्र!हे छात्रौ!हे छात्राः!
Chhatra Shabd Roop

Chhatra Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Chhatra Shabd Roop (छात्र शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “छात्र” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह छात्र शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाछात्रः (छात्र, छात्र ने)छात्रौ (दो छात्रों, दो छात्रों ने)छात्राः (अनेक छात्रों, अनेक छात्रों ने)
द्वितीयाछात्रम् (छात्र को)छात्रौ (दो छात्रों को)छात्रान् (अनेक छात्रों को)
तृतीयाछात्रेन (छात्र से, छात्र के द्वारा)छात्राभ्याम् (दो छात्रों से, दो छात्रों के द्वारा)छात्रैः (अनेक छात्रों से, अनेक छात्रों के द्वारा)
चतुर्थीछात्राय (छात्र को, छात्र के लिए)छात्राभ्याम् (दो छात्रों को, दो छात्रों के लिए)छात्रेभ्यः (अनेक छात्रों को, अनेक छात्रों के लिए)
पंचमीछात्रात्/छात्राद् (छात्र से)छात्राभ्याम् (दो छात्रों से)छात्रेभ्यः (अनेक छात्रों से)
षष्‍ठीछात्रस्य (छात्र का, छात्र के, छात्र की)छात्रयोः (दो छात्रों का, दो छात्रों के, दो छात्रों की)छात्रानाम् (अनेक छात्रों का, अनेक छात्रों के, अनेक छात्रों की)
सप्‍तमीछात्रे (छात्र में, छात्र पर)छात्रयोः (दो छात्रों में, दो छात्रों पर)छात्रेषु (अनेक छात्रों में, अनेक छात्रों पर)
सम्बोधनहे छात्र! (हे छात्र!)हे छात्रौ! (हे दो छात्रों!)हे छात्राः! (हे अनेक छात्रों!)

छात्र शब्द याद करने की ट्रिक

छात्र शब्द रूप को या किसी भी छात्र शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेन/येणभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे छात्र!हे छात्रौ!हे छात्राः!

छात्र शब्द रूप कैसे याद करें?

छात्र शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Chhatra Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

छात्र शब्द से बनने वाले वाक्य संस्कृत और हिंदी में

हिंदी में वाक्यसंस्कृत अनुवाद
एक छात्र विद्यालय जाता है।एकः छात्रः विद्यालयं गच्छति।
दो छात्र विद्यालय जायेंगें।छात्रद्वयं विद्यालयं गमिष्यति।
छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगितायां छात्राः भागं गृहीतवन्तः।
छात्र कल सफ़ेद पोशाक पहनकर आयेंगें।श्वः छात्राः श्वेतवेषं धारयित्वा आगमिष्यन्ति।
अनेक छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए।परीक्षायां बहवः छात्राः असफलाः अभवन् ।

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप
गज का शब्द रूपदेव का शब्द रूप
सुर शब्द रूपअश्व शब्द रूप
दिवस शब्द रूपमनुष्य शब्द रूप
छात्र शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Chhatra Shabd Roop समझ आए होंगे। शब्द रूप के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *