eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Kar Shabd Roop : जानिए कर के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक

Kar Shabd Roop : जानिए कर के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक


Kar Shabd Roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Kar Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Kar Shabd Roop Sanskrit mein, कर शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

कर शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, वृक्ष, भक्त, शिष्य, क्षत्रिय, शूद्र, बालक, सुर, ईश्वर, सूर्य, ब्राह्मण, दिवस, छात्र, लोक आदि।

कर शब्द रूप संस्कृत में (Kar Shabd Roop Sanskrit mein)

Kar Shabd Roop (कर शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “कर” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाकरःकरौकराः
द्वितीयाकरम्करौकरान्
तृतीयाकरेणकराभ्याम्करैः
चतुर्थीकरायकराभ्याम्करेभ्यः
पंचमीकरात्कराभ्याम्करेभ्यः
षष्‍ठीकरस्यकरयोःकरानाम्
सप्‍तमीकरेकरयोःकरेषु
सम्बोधनहे कर!हे करौ!हे कराः!
Kar Shabd Roop

Kar Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Kar Shabd Roop (कर शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “कर” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह कर शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाकरः (कर, कर ने)करौ (दो करों, दो करों ने)कराः (अनेक करों, अनेक करों ने)
द्वितीयाकरम् (कर को)करौ (दो करों को)करान् (अनेक करों को)
तृतीयाकरेण (कर से, कर के द्वारा)कराभ्याम् (दो करों से, दो करों के द्वारा)करैः (अनेक करों से, अनेक करों के द्वारा)
चतुर्थीकराय (कर को, कर के लिए)कराभ्याम् (दो करों को, दो करों के लिए)करेभ्यः (अनेक करों को, अनेक करों के लिए)
पंचमीकरात्/कराद् (कर से)कराभ्याम् (दो करों से)करेभ्यः (अनेक करों से)
षष्‍ठीकरस्य (कर का, कर के, कर की)करयोः (दो करों का, दो करों के, दो करों की)करानाम् (अनेक करों का, अनेक करों के, अनेक करों की)
सप्‍तमीकरे (कर में, कर पर)करयोः (दो करों में, दो करों पर)करेषु (अनेक करों में, अनेक करों पर)
सम्बोधनहे कर! (हे कर!)हे करौ! (हे दो करों!)हे कराः! (हे अनेक करों!)

कर शब्द याद करने की ट्रिक

कर शब्द रूप को या किसी भी कर शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेन/येणभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे कर!हे करौ!हे कराः!

कर शब्द रूप कैसे याद करें?

कर शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Kar Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप
गज का शब्द रूपदेव का शब्द रूप
सुर शब्द रूपअश्व शब्द रूप
दिवस शब्द रूपमनुष्य शब्द रूप
छात्र शब्द रूपचंद्र शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Kar Shabd Roop समझ आए होंगे। शब्द रूप के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *