eKaksha Sanskrit Vyakaran,Shabd Roop Khag Shabd Roop : जानिए खग के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक

Khag Shabd Roop : जानिए खग के शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने की ट्रिक


khag Shabd Roop

शब्द रूप संस्कृत की नींव है। छोटी कक्षा से लेकर 12वीं तक और CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शब्द रूप के बारे पूछा जाता है। इन शब्द रूपों की लिस्ट में Khag Shabd Roop एक है। इस ब्लॉग में आप जानेंगें शब्द रूप क्या होता है, Khag Shabd Roop Sanskrit mein, खग शब्द रूप हिंदी अर्थ सहित, याद करने के लिए ट्रिक आदि।

शब्द रूप क्या है?

शब्द रूप, किसी शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाता है। विभक्ति और वचन अनुसार इनमें होने वाले परिवर्तन के आधार पर इनका प्रयोग किया जाता है।

अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द क्या होता है?

खग शब्द अकारांत पुल्लिंग संज्ञा का रूप है। आपको बता दें सभी अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्दों के रूप एक समान ही बनते हैं। अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द जिनका लिंग पुल्लिंग हो तथा उनका उच्चारण करने पर अंत में अ स्वर की ध्वनि उच्चारित होती हो, उसे अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द कहते हैं। जैसे – राम, बालक, भक्त, व्याघ्र, क्षत्रिय, शूद्र, वृक्ष, सूर्य आदि।

खग शब्द रूप संस्कृत में (Khag Shabd Roop Sanskrit mein)

Khag Shabd Roop (खग शब्द रूप) संस्कृत व्याकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह हमें वचन के अनुसार वाक्यों में “खग” शब्द का प्रयोग करने में मदद करता है। जो इस प्रकार हैं:

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाखगःखगौखगाः
द्वितीयाखगम्खगौखगान्
तृतीयाखगेनखगाभ्याम्खगैः
चतुर्थीखगायखगाभ्याम्खगेभ्यः
पंचमीखगात्खगाभ्याम्खगेभ्यः
षष्‍ठीखगस्यखगयोःखगानाम्
सप्‍तमीखगेखगयोःखगेषु
सम्बोधनहे खग!हे खगौ!हे खगाः!
khag Shabd Roop

Khag Shabd Roop हिंदी अर्थ के साथ

संस्कृत सीखने की शुरुआत करते समय, Khag Shabd Roop (खग शब्द रूप) को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दी गई तालिका आपको न केवल वाक्यों में “खग” शब्द का सही प्रयोग करने में मदद करेगी, बल्कि यह खग शब्द रूप का हिंदी अर्थ भी समझने में सहायक होगी।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाखगः (खग, खग ने)खगौ (दो खगों, दो खगों ने)खगाः (अनेक खगों, अनेक खगों ने)
द्वितीयाखगम् (खग को)खगौ (दो खगों को)खगान् (अनेक खगों को)
तृतीयाखगेन (खग से, खग के द्वारा)खगाभ्याम् (दो खगों से, दो खगों के द्वारा)खगैः (अनेक खगों से, अनेक खगों के द्वारा)
चतुर्थीखगाय (खग को, खग के लिए)खगाभ्याम् (दो खगों को, दो खगों के लिए)खगेभ्यः (अनेक खगों को, अनेक खगों के लिए)
पंचमीखगात्/खगाद् (खग से)खगाभ्याम् (दो खगों से)खगेभ्यः (अनेक खगों से)
षष्‍ठीखगस्य (खग का, खग के, खग की)खगयोः (दो खगों का, दो खगों के, दो खगों की)खगानाम् (अनेक खगों का, अनेक खगों के, अनेक खगों की)
सप्‍तमीखगे (खग में, खग पर)खगयोः (दो खगों में, दो खगों पर)खगेषु (अनेक खगों में, अनेक खगों पर)
सम्बोधनहे खग! (हे खग!)हे खगौ! (हे दो खगों!)हे खगाः! (हे अनेक खगों!)

खग शब्द याद करने की ट्रिक

खग शब्द रूप को या किसी भी खग शब्द रूप की तरह अकारान्त पुल्लिंग को आसानी से लिखने के लिए आपको अलग-अलग शब्दों के शब्द रूप अलग-अलग याद करने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप नीचे दी गई तालिका को याद कर लेते हैं तो उसके आगे शब्द को जोड़कर या शब्द के अंत में दिए प्रत्यय लगाकर आसानी से किसी भी अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप बना सकते हैं।

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमा:आः
द्वितीयाम्आन्
तृतीयायेन/येणभ्याम्ऐः
चतुर्थीआयभ्याम्एभ्यः
पंचमीआत्भ्याम्एभ्यः
षष्‍ठीस्ययोःआनाम्
सप्‍तमीयोःएषु
सम्बोधनहे खग!हे खगौ!हे खगाः!

खग शब्द रूप कैसे याद करें?

खग शब्द रूप याद करने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • चार्ट बनाएं: विभिन्न विभक्तियों के लिए एक चार्ट बनाकर आप आसानी से शब्द रूप याद कर सकते हैं।
  • नियमों को समझें: शब्द रूप से जुड़े नियमों को समझें और उन्हें याद रखने का प्रयास करें।
  • अभ्यास करें: नियमित रूप से अभ्यास करना शब्द रूप याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
  • ऑनलाइन टूल का उपयोग करें: Khag Shabd Roop याद करने के लिए कई ऑनलाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल

राम के शब्द रूपबालक के शब्द रूप
ब्राह्मण के शब्द रूपसूर्य के शब्द रूप
मानव के शब्द रूपवृक्ष के शब्द रूप
गज का शब्द रूपदेव का शब्द रूप
सुर शब्द रूपअश्व शब्द रूप
दिवस शब्द रूपमनुष्य शब्द रूप
चंद्र शब्द रूपकर शब्द रूप
छात्र शब्द रूपजनक शब्द रूप
इंद्र के शब्द रूपव्याघ्र शब्द रूप
पाद शब्द रूपतड़ाग शब्द रूप
वानर शब्द रूपगणेश शब्द रूप
शेर शब्द रूपसिंह शब्द रूप
नृप शब्द रूपमयूर शब्द रूप
खग शब्द रूप

उम्मीद है आप सभी को Khag Shabd Roop समझ आए होंगे। शब्द रूप के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *