eKaksha Hindi Quotes Mahatma Gandhi Quotes in Hindi – महात्मा गांधी के चुनिंदा प्रेरणादायक अनमोल विचार

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi – महात्मा गांधी के चुनिंदा प्रेरणादायक अनमोल विचार


Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi : भारत की आज़ादी को अग्रणी दिशा देने वाले महात्मा गाँधी जिन्होंने जीवन में सत्य, अहिंसा, और सद्गति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी के विचार आज भी हमारे जीवन में उत्साह और सद्गति की भावना उजागर करते हैं। उज्जवल, समृद्ध, और सद्गुणी भविष्य की ओर अग्रसर करने की प्रेरणा देने वाले बापू के कुछ चुनिंदा प्रेरणादायक विचार इस ब्लॉग में दिए गए हैं।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय

महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है और जिन्हें भारत के राष्ट्रपिता या बापू के नाम से भी जाना जाता है। गाँधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाई और लोगों को सत्य, अहिंसा और शांति की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। बापू का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था और शुरुआती शिक्षा के बाद, वे कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए।

दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान (1893-1915) उन्होंने वहां भारतीय समुदाय के साथ हो रहे काले-गोरे लोगों में हो रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। यहीं पर उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को विकसित किया, जहां विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण और सत्य पर आधारित होते थे। 1915 में महात्मा गांधी भारत वापस आए और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए कई आंदोलन किए कई नए सिद्धांतों को लागू किया। उनके द्वारा नेतृत्व किये गए आंदोलनों में असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन आदि शामिल है।

ब्रिटिश राज के लिए एक बड़ी चुनौती बने गाँधी जी ने सामाजिक सुधारों पर भी बल दिया। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और महिलाओं के सशक्तीकरण का समर्थन किया। 30 जनवरी, 1948 को एक हिंदू राष्ट्रवादी ने उनकी हत्या कर दी, लेकिन उनके विचार और आदर्श आज भी दुनिया भर में प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्हें अहिंसा और सत्याग्रह के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi for Students – महात्मा गांधी के शैक्षिक विचार

महात्मा गांधी के शैक्षिक विचार (Mahatma Gandhi Quotes in Hindi for Students) नीचे दिए गए हैं –

1 . “किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ है।
वह जो सोचता है, वह बन जाता है !”

mahatma gandhi quotes in hindi

2. “सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं
बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं !”

3. “ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो,
ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा जीने वाले हो”

4. “एक सौम्य तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।”

​5. “पहले वे आपको अनदेखा करते हैं; फिर वे आप पर हंसते हैं, फिर वे आपसे लड़ते हैं, फिर आप जीत जाते हैं”

mahatma gandhi quotes in hindi

6. “कमज़ोर व्यक्ति कभी क्षमा नहीं कर सकता। क्षमा करना शक्तिशाली व्यक्ति का गुण है।”

7. “क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।”

8. “शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।”

9. “एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।”

10. “हम जो करते हैं और जो करने में सक्षम हैं, उसके बीच का अंतर ही विश्व की अधिकांश समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त होगा।”

शांति पर गांधी के विचार

11. “प्रार्थना हमारे दैनिक कार्यों में सुव्यवस्था और शांति और विश्राम लाने का एकमात्र साधन है।”

12. “गीता का मोक्ष ही पूर्ण शांति है।”

13. “जो धर्म व्यावहारिक मामलों पर ध्यान नहीं देता और उन्हें सुलझाने में मदद नहीं करता, वह धर्म नहीं है।”

14. “एक अन्यायपूर्ण कानून अपने आप में हिंसा का एक प्रकार है। इसके उल्लंघन के लिए गिरफ़्तारी और भी ज़्यादा हिंसा है।”

15. “क्रोध अहिंसा का शत्रु है और अभिमान एक राक्षस है जो उसे निगल जाता है।”

mahatma gandhi quotes in hindi

16. “यदि हमें इस विश्व में वास्तविक शांति सिखानी है, तथा युद्ध के विरुद्ध वास्तविक युद्ध छेड़ना है, तो हमें बच्चों से शुरुआत करनी होगी।”

17. “हर किसी को अपने भीतर से शांति ढूंढनी होगी। और वास्तविक शांति के लिए बाहरी परिस्थितियों से अप्रभावित रहना ज़रूरी है।”

18. वास्तव में एक नागरिक प्रतिरोधी तभी प्रतिरोध करता है जब शांति असंभव हो जाती है”

यह भी पढ़ें : Quotes in Hindi : पढ़िए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और जीवन में सबक देने वाले उद्धरण और विचार

गरीबी पर महात्मा गांधी के विचार

19. “गरीब लोंगो को भी उत्पादन के साधनों पर नियंत्रण मिले ताकि उनका शोषण न हो।”

20. “देश गरीब है क्योंकि देश के गांव गरीब हैं।”

21. “आज जरूरत इस बात कि है ऊपर के लोग नीचे दबाने वाले लोगों की पीठ से उतर जाएं।”

22. “हिंसा कई रूप लेती है और गरीबी हिंसा का सबसे बुरा रूप है।”

23. “डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है।”

24. “उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा।”

25. “किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा उसके जानवरों के साथ किए जाने वाले व्यवहार से लगाया जा सकता है। “

उम्मीद है, Mahatma Gandhi Quotes in Hindi आपको पसंद आये होंगें। अन्य Hindi Quotes पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *