रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के अवसर पर ‘ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ मिला।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने नीता अंबानी को उनके परोपकारी कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किया।
ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो महिलाओं को उनके सामाजिक कार्यों और मानवतावादी योगदान के लिए सम्मानित करता है। यह पुरस्कार 1972 में शुरू किया गया था और तब से, यह दुनिया भर की महिलाओं को उनके नेतृत्व, समर्पण और परिवर्तन लाने की क्षमता के लिए पहचानने का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।
ऐसी है न्यूज़ अपडेट के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।