eKaksha General Knowledge,Important Days 14 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?, जानें यहां

14 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?, जानें यहां


14 March ko kaun sa divas manaya jata hai

क्या आप जानते हैं 14 March ko kaun sa divas manaya jata hai? क्या आपके एग्जाम पेपर में यह पूछा भी गया है? तो यह ब्लॉग आपके लिए है इस ब्लॉग में 14 march ko kaun sa divas manaya jata hai इसके उत्तर के साथ इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है यह जीके का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे याद करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं 14 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

14 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है? | 14 March ko Kaun sa Divas Manaya Jata Hai

14 मार्च को पाई (π) दिवस मनाया जाता है। पाई (π) एक विशेष गणितीय स्थिरांक है। इसका उपयोग ज्यामितीय आकृतियों, खासकर वृत्तों से जुड़ी गणनाओं में किया जाता है। वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात को हम पाई कहते हैं। पाई दिवस को इस खास तिथि पर मनाने का कारण बड़ा दिलचस्प है जो है – पाई का दशमलव मान 3.14159… से शुरू होना। आपको बता दें अमेरिकी तारीख लिखने की शैली (महीना/दिन) में 14 मार्च को 3/14 के रूप में लिखा जा सकता है, जो पाई के दशमलव मान के शुरुआती तीन अंकों से मेल खाता है। यही कारण है कि 14 मार्च को पाई दिवस के रूप में चुना गया।

आपको बता दें कि 14 मार्च को नदियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस भी मनाया जाता है। विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है, इसलिए इस साल यह दिवस 14 मार्च को मनाया जाएगा।

पाई दिवस का इतिहास

आर्किमिडीज़, सिरैक्यूज़ के गणितज्ञ, पाई के स्थिर मान की गणना करने वाले पहले व्यक्ति थे। 1737 में, लियोनहार्ड यूलर ने प्रतीक “π” का प्रयोग किया, जिसके बाद इसे वैज्ञानिक समुदाय में स्वीकार किया गया। पाई दिवस की शुरुआत 1988 में हुई, जब लैरी शॉ ने 14 मार्च (3/14) को इस खास दिन को मनाने का विचार रखा। पाई दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि गणित के प्रति उत्साह जगाने और उसके महत्व को समझने का एक मौका है।

क्या आप जानते हैं 14 मार्च को अल्बर्ट आइंस्टीन की जयंती भी है, जो एक प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी थे।

नदियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस का इतिहास

कूर्टिबा, ब्राजील में 1997 में हुई पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक में बांधों से प्रभावित लोगों के लिए बाँधों, नदियों, जल और जीवन की कार्रवाई के लिए इस दिवस की घोषणा की गई। विश्व सामाजिक मंच ने 2005 में इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नदी दिवस के रूप में स्वीकार किया गया और 2012 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस तिथि को नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस घोषित किया। इस दिवस का उद्देश्य नदियों के महत्व बताने, संरक्षण और जल संसाधनों के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व किडनी दिवस का इतिहास

विश्व किडनी दिवस दुनिया भर में लोगों को किडनी रोगों के बारे में जागरूक करने और किडनी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। 2006 में, इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (IFKF) ने मिलकर पहला विश्व किडनी दिवस मनाया। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को किडनी रोगों के बारे में शिक्षित करना, रोकथाम के महत्व पर जोर देना और किडनी रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना था।

यह भी पढ़ें – 

संबंधित आर्टिकल

13 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
1 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?2 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उम्मीद है, आप जान गए हैं 14 मार्च को कौनसा दिवस मनाया जाता है? इसी तरह के महत्वपूर्ण दिवस से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *