eKaksha Hindi Grammar,Paryayvachi Shabd Samudra ka Paryayvachi Shabd जानिए समुद्र के पर्यायवाची शब्द

Samudra ka Paryayvachi Shabd जानिए समुद्र के पर्यायवाची शब्द


Samudra ka Paryayvachi Shabd

अक्सर हिंदी व्याकरण में हमने पढ़ा है कि Samudra ka Paryayvachi Shabd क्या होता है लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी तक आते-आते कई बार हम Samudra ka Paryayvachi Shabd भूल जाते हैं। पर्यायवाची शब्द ना सिर्फ हिंदी व्याकरण छोटी कक्षाओं की किताबों में पढ़ने को मिलते हैं बल्कि CTET और अन्य प्रतियोगी परीक्षा में कई शब्दों के पर्यायवाची शब्द पूछे जाते हैं उनमें से समुद्र एक है। देरी न करते हुए आइये इस ब्लॉग में जानते हैं कि Samudra ka Paryayvachi Shabd क्या होते हैं?

Samudra ka Paryayvachi Shabd

समुद्र का पर्यायवाची शब्दसागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलघाम, जलधि, वारिधि, नीरनिधि।

यह भी पढ़ें : SDM Full Form in Hindi

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहते हैं। भाषा को अधिक प्रभावी और सुंदर बनाने के लिए पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए पानी के पर्यायवाची जल, नीर, तोय आदि होते हैं सभी के अर्थ एक जैसे हैं लेकिन शब्द अलग-अलग हैं ऐसे ही शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

स अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

स अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :

  1. संध्या का पर्यायवाची – निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि ।
  2. स्वर्ग का पर्यायवाची – सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक ।
  3. स्वर का पर्यायवाची – शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।
  4. सुरभि का पर्यायवाची – सुगंध, इष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास ।
  5. सेना का पर्यायवाची – चमू, दल, कटक ।
  6. सहेली का पर्यायवाची – सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।
  7. सूर्य का पर्यायवाची – दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब ।
  8. सर्प का पर्यायवाची – साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप ।
  9. समुद्र का पर्यायवाची– पारावार, पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।
  10. सरस्वती का पर्यायवाची– वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।
  11. सुधा का पर्यायवाची – सुरभोग, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक, अमी, देवान्न, देवाहार, आबेहयात, दिव्य पदार्थ, देवभोज्य, अधिकारी अर्ह, पात्र, सुपात्र, निर्जर, मधु, शशिरस, अमृत।
  12. समीर का पर्यायवाची – हवा, पवन, वायु, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी।
  13. संसार का पर्यायवाची – विश्व, जगत, जग, दुनिया, लोक, जहान, भूमण्डल, भव।
  14. सुन्दर का पर्यायवाची – ललित, कलित, रुचिर, प्यारा, चारु, आकर्षक, सौन्दर्ययुक्त, मंजुल, रम्य, सुंदरता, ख़ूबसूरत, सुहावना, सुभग, सुरूप, मधुर, हसीन, मनोहर, दिव्य, रमणीक, चित्ताकर्षक, सुभग, कमनीय, ललाम, सुरम्य, शोभायमान, उत्तम, उत्कृष्ट।
  15. समूह का पर्यायवाची – समुदाय, वृंद, गण, संघ, पुंज, दल, झुंड, मंडली, टोली, जत्था।
  16. सागर का पर्यायवाची – समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि, पारावार, सिंधु, नीरनिधि, नदीश, पयोधि, अर्णव, पयोनिधि, रत्नाकर, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि।
  17. साँप का पर्यायवाची – सर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
  18. सिर का पर्यायवाची – शीश, मुंड, माथा।
  19. सिंह का पर्यायवाची – शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेंद्र, केशरी, केहरी, केशी, महावीर।
  20. सुकुमार का पर्यायवाची – कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।
  21. सुगंध का पर्यायवाची – महक, सौरभ, सुरभि, खुशबू।
  22. सुगम का पर्यायवाची – सहज, सरल, आसान, सुबोध, सुलभ।
  23. सुबह का पर्यायवाची – सवेरा, भोर, अरुणोदय, प्रभात, प्रातःकाल, भिनसार, विहान।
  24. सुरमा का पर्यायवाची – काजल, अंजन, आँजन।
  25. सुरीला का पर्यायवाची – मधुर, संगीतपूर्ण, मीठा, रसीला।
  26. सुविधाजनक का पर्यायवाची – सुखप्रद, आरामदेह, सुखदायक, सुखकारक, सुविधायुक्त।
  27. सुस्त का पर्यायवाची – आलसी, अकर्मठ, मंद, शिथिल, म्लान, निद्रालु।
  28. सुस्ताना का पर्यायवाची – विराम लेना, आराम करना, दम लेना, रुकना, ठहरना।
  29. सुस्पष्ट का पर्यायवाची – प्रकट, व्यक्त, साफ, सुबोध।
  30. सूखा का पर्यायवाची – निर्जल, जलहीन, जलरहित, रूखा, शुष्क।
  31. सोना का पर्यायवाची – सुवर्ण, स्वर्ण, कंचन, हाटक, कनक, हिरण्य, हेम, जातरूप।
  32. स्त्री का पर्यायवाची – ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला, वनिता, कांता।
  33. स्वार्थी का पर्यायवाची – स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगरज।
  34. स्वावलंबन का पर्यायवाची – आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय, अपने पैरों पर खड़ा होना।
  35. स्वीकार का पर्यायवाची – स्वीकरण, मंजूर करना, मान्य होना, मानना, कबूल करना।

संबंधित आर्टिकल्स

नदी का पर्यायवाचीअग्नि का पर्यायवाची
तन का पर्यायवाचीघोड़े का पर्यायवाची
शिव का पर्यायवाची पानी का पर्यायवाची
बादल का पर्यायवाचीकमल का पर्यायवाची
आग का पर्यायवाचीआँख का पर्यायवाची
आसमान का पर्यायवाचीआकाश का पर्यायवाची
दिन का पर्यायवाचीपृथ्वी का पर्यायवाची

उम्मीद है, Samudra ka Paryayvachi Shabd आप जान गए हैं। ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्द से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *