अक्सर हिंदी व्याकरण में हमने पढ़ा है कि Raat ka Paryayvachi Shabd क्या होता है लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी तक आते-आते कई बार हम Raat ka Paryayvachi Shabd भूल जाते हैं। पर्यायवाची शब्द ना सिर्फ हिंदी व्याकरण छोटी कक्षाओं की किताबों में पढ़ने को मिलते हैं बल्कि CTET और अन्य प्रतियोगी परीक्षा में कई शब्दों के पर्यायवाची शब्द पूछे जाते हैं उनमें से रात एक है। देरी न करते हुए आइये इस ब्लॉग में जानते हैं कि Raat ke Paryayvachi Shabd क्या होते हैं।
Raat ka Paryayvachi Shabd
रात का पर्यायवाची शब्द | रात्रि, रैन, रजनी, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी। |
यह भी पढ़ें : SDM Full Form in Hindi
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहते हैं। भाषा को अधिक प्रभावी और सुंदर बनाने के लिए पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए पानी के पर्यायवाची जल, नीर, तोय आदि होते हैं सभी के अर्थ एक जैसे हैं लेकिन शब्द अलग-अलग हैं ऐसे ही शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
15 + र अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
र अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :
- रात्रि का पर्यायवाची– राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
- रमा का पर्यायवाची – श्रीकमला, विष्णुप्रिया, इंदिरा, लक्ष्मीकांता।
- राजमहल का पर्यायवाची – राजभवन, राजप्रसाद, राजमंदिर।
- राधा का पर्यायवाची – हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी।
- राम का पर्यायवाची – रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति।
- रावण का पर्यायवाची – लंकेश, लंकापति, दशानन दशकण्ठ।
- रश्मि का पर्यायवाची – कर, अंशु, मरीच, मयूख, किरण।
- रंक का पर्यायवाची – गरीब, दरिद्र, कंगाल, निर्धन, धनहीन।
- रक्त का पर्यायवाची – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
- रक्तपात का पर्यायवाची – खून-खराबा, मार, काट, नरसंहार, लड़ाई, झगड़ा।
- रक्षा का पर्यायवाची – संरक्षण, सुरक्षा, प्रतिरक्षा, हिफाजत, बचाव, रखवाली।
- रजनी का पर्यायवाची – रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।
- रण का पर्यायवाची – लड़ाई, युद्ध, संग्राम, जंग, संघर्ष।
- रणभूमि का पर्यायवाची – संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान ए जंग।
- रत्नाकर का पर्यायवाची – समुद्र, सागर, अर्णव, वारिध।
- राक्षस का पर्यायवाची – दैत्य, असुर, निशाचर।
- राजा का पर्यायवाची – नृप, नृपति, भूपति, नरपति, भूप, महीप, महीपति, नरेश, राव, सम्राट्
- रात का पर्यायवाची – रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।
संबंधित आर्टिकल्स
उम्मीद है, Raat ka Paryayvachi Shabd आप जान गए हैं। ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्द से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।