eKaksha Hindi Grammar,Paryayvachi Shabd Chand ka Paryayvachi Shabd जानिए चाँद के पर्यायवाची शब्द

Chand ka Paryayvachi Shabd जानिए चाँद के पर्यायवाची शब्द


Chand ka Paryayvachi Shabd

अक्सर हिंदी व्याकरण में हमने पढ़ा है कि Chand ka Paryayvachi Shabd क्या होता है लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी तक आते-आते कई बार हम Chand ka Paryayvachi Shabd भूल जाते हैं। पर्यायवाची शब्द ना सिर्फ हिंदी व्याकरण छोटी कक्षाओं की किताबों में पढ़ने को मिलते हैं बल्कि CTET और अन्य प्रतियोगी परीक्षा में कई शब्दों के पर्यायवाची शब्द पूछे जाते हैं उनमें से चाँद एक है। देरी न करते हुए आइये इस ब्लॉग में जानते हैं कि Chand ka Paryayvachi Shabd क्या होते हैं।

Chand ka Paryayvachi Shabd

चाँद का पर्यायवाची शब्दचन्द्र, चन्द्रमा, तारकेश्वर, विधु, राकेश, शशांक, सोम, शशि, मयंक, रजनीश, महाताब।

यह भी पढ़ें : SDM Full Form in Hindi

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को समानार्थी शब्द या पर्यायवाची शब्द कहते हैं। भाषा को अधिक प्रभावी और सुंदर बनाने के लिए पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए पानी के पर्यायवाची जल, नीर, तोय आदि होते हैं सभी के अर्थ एक जैसे हैं लेकिन शब्द अलग-अलग हैं ऐसे ही शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

च अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

च अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :

  1. चाँदनी का पर्यायवाची – कौमुदी, चंद्रिका, उजियारी, चन्द्रमरीचि, हिमकर, अमृतद्रव, ज्योत्स्न्ना, कलानिधि।
  2. चंदन का पर्यायवाची – श्रीखण्ड, मलय, गंधसार,मंगल्य, दारूसार, हरिगंध, गंधराज, दिव्यगंध, मलयज।
  3. चर्म का पर्यायवाची – त्वक्, खाल, त्वचा, चमड़ी।
  4. चाँदी का पर्यायवाची– रुपक, जातरूप, रजत, खर्जूर, रूपा, कलधौत, रूप्य।
  5. चूहा का पर्यायवाची – खंजक, मूसा, मूषक, आखु, गणेशवाहन, इन्दुर।
  6. चोर का पर्यायवाची– तस्कर, दस्यु, मोषक, कुंभिल, साहसिक, रजनीचर।
  7. चोटी का पर्यायवाची – श्रृंग, चूड़ा, शिखा, शिखर, शीर्ष, कूट।
  8. चंद्रमा का पर्यायवाची– सुधाकर, सुधांशु, रजनीपति ,निशानाथ, शशांक।
  9. चमक का पर्यायवाची – ज्योति, प्रभा, आभा, शोभा ,छवि।
  10. चाँद का पर्यायवाची– चन्द्र, चन्द्रमा, तारकेश्वर, विधु, राकेश, शशांक, सोम, शशि, मयंक, रजनीश, महाताब।
  11. चिड़िया का पर्यायवाची – पखेरू, पक्षी, विहंग, विहग, द्विज, परिंदा, खग, शकुंत, अंडज, पतंग।
  12. चंडी का पर्यायवाची – काली, दुर्गा, अंबा, भगवती, कालिका, जगदंबिका।
  13. चतुर का पर्यायवाची – विज्ञ, प्रवीण, निपुण, योग्य, नागर, पटु, कुशल, दक्ष।
  14. चतुरानन का पर्यायवाची – सृष्टिकर्ता, विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा।
  15. चंद्र का पर्यायवाची – चाँद, विधु, शशि, सुधांशु, सुधाकर, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, चंद्रमा, कलानिधि, हिमांशु, राकेश।
  16. चना का पर्यायवाची – छोला, चणक, रहिला।
  17. चारु का पर्यायवाची – खूबसूरत, कमनीय, मनोहर, आकर्षक।
  18. चावल का पर्यायवाची – भात, तंदुल, धान।
  19. चेहरा का पर्यायवाची – मुखड़ा, शक्ल, मुख, आनन।
  20. चोरी का पर्यायवाची – प्रमोष, स्तेय, चौर्य, मोष।
  21. चरण का पर्यायवाची – पाद, पाँव, पद, पग, पैर। 
  22. चन्द्रिका का पर्यायवाची – कौमुदी, चाँदनी, ज्योत्स्ना। 
  23. चंट का पर्यायवाची – काइयाँ, चालाक, घाघ। 
  24. चंद्रशेखर का पर्यायवाची – महादेव, आशुतोष, शिव, नीलकंठ, शंभु, शंकर, महेश्वर। 
  25. चारबाग का पर्यायवाची – बाग, उद्यान, बगीचा, उपवन। 
  26. चिट्ठी का पर्यायवाची – खत, पत्र, पाती। 
  27. चिराग का पर्यायवाची – शमा, दीया, दीपक, दीप। 
  28. चेला का पर्यायवाची – विद्यार्थी, शागिर्द, शिष्य। 
  29. चौकन्ना का पर्यायवाची – सचेत, चौकस, सावधान, जागरूक, सजग। 
  30. चौकीदार का पर्यायवाची – रखवाला, प्रहरी, पहरेदार। 
  31. चौमासा का पर्यायवाची – बरसात, वर्षाकाल, वर्षाऋतु। 
  32. चखना का पर्यायवाची – स्वाद ‌‌‌लेना, रस ‌‌‌लेना।
  33. चट्टान का पर्यायवाची – शिला, शौला। 
  34. चढना का पर्यायवाची – उपर उठना, उंचा होना।
  35. चमकीला का पर्यायवाची – चमकता हुआ, झकाझक, चमकदार, चमचम, चमाचम। 
  36. चमेली का पर्यायवाची – थूथिका, जूही, माघवी, मालती, नवमाती।
  37. चरित्र का पर्यायवाची – आचरण‌‌‌, चाल डाल, शील, चाल-चलन। 
  38. चर्चा का पर्यायवाची – जिक्र, वर्णन, बातचीत।
  39. चलना का पर्यायवाची – रीति, प्रथा, प्रचलन, रिवाज।
  40. चन्द्रमा का पर्यायवाची – शशि, निशाकर, चंद्र, चाँद, चंदा, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, राकेश, मयंक, निशापति, रजनीपति, रजनीश, रजनीकर, शशांक, सुधांशु, सोम, सुधाधर, हिमकर,विधु,मृगांक, दधिसुत, कलानिधि, क्षपानाथ, राकापति, तारापति, ओषधीश, औषधिपति।

संबंधित आर्टिकल्स

नदी का पर्यायवाचीअग्नि का पर्यायवाची
तन का पर्यायवाचीघोड़े का पर्यायवाची
शिव का पर्यायवाची पानी का पर्यायवाची
बादल का पर्यायवाचीकमल का पर्यायवाची
आग का पर्यायवाचीआँख का पर्यायवाची
आसमान का पर्यायवाचीआकाश का पर्यायवाची
दिन का पर्यायवाचीपृथ्वी का पर्यायवाची

उम्मीद है, Chand ka Paryayvachi Shabd आप जान गए हैं। ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्द से जुड़े ब्लॉग पढ़ने के लिए eKaksha.in के साथ बनें रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *